मुख्य समाचार

आजकल के लड़के कितने लल्लू’ पर चारू असोपा की पतली कमरिया और तिरछी नजरिया ने लूटी महफिल, काटा बवाल

सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियों को शेयर करते हैं। कभी अपनी ग्लैमरस तस्वीरें दिखाते हैं तो कभी अपनी फैमिली से रूबरू करवाते हैं। इसी राह में टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने सिजलिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका बोल्ड अवतार हर किसी को इंप्रेस कर रहा है। ऐसा बोल्ड लुक एक्ट्रेस का कभी देखने को नहीं मिला है। इस वीडियो के वायरल होने की दूसरी वजह उनके द्वारा लगाया गाना भी है जिसे सुनने के बाद लोग तरह तरह की कमेंटबाजी करना शुरू कर दिया है। आइए दिखाते हैं आपको चारू आसोपा का ये वीडियो।

चारू असोपा (Charu Asopa) ने ग्लैमरस वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह शॉर्ट ड्रेस पहने लटके झटके दिखा रही हैं। उनकी फिटनेस और खूबसूरत अवतार यूजर्स को खूब भा रहे हैं। इस वजह से उनकी तारीफ भी हो रही है। मगर दूसरी ओर इस वीडियो में उन्होंने आजकल के लड़के…कितने लल्लू… गाना लगाया है। जिसे सुनकर खूब कमेंटबाजी हो रही है।

फाड़ू जवाब सुनकर यूजर्स क्या बोले

एक यूजर ने इस गाने को चारू असोपा का जवाब समझा। वह लिखते हैं- फाडू़ जवाब दिया है चारू। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। एक दिन तुमको फिल्मों में देखना चाहते हैं। वहीं ढेरों कमेंट्स उनकी तारीफ से जुड़े हैं। जहां लोगों ने उन्हें हॉट बताया।

चारू असोपा की शादी, विवाद
बता दें चारू असोपा पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन संग उनकी तलाक की खबरें लगातार मीडिया महकमे में हैं। दोनों ही एक दूसरे पर खूब आरोप लगा चुके हैं। राजीव और चारू ने साल 2019 में लव मैरिज की थी। दोनों के बीच लगातार विवाद रहा है। पिछली बार भी तलाक की खबरें आई थीं तो दोनों के बीच सब ठीक हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button