उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

कुशीनगर जाली नोट केस: आरोपी औरंगजेब का कांग्रेस से भी कनेक्शन, मुख्तार अंसारी का था करीबी

यूपी में कुशीनगर नकली नोट कांड का मामला गहराता जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों का राजनैति लोगों से संबध बता रहे हैं कि मामला कितना बड़ा होगा। वहीं, पहले आरोपी औरंगजेब का मुख्तार अंसारी और कांग्रेस पार्टी से भी कनेक्शन निकला है। औरंगजेब की मुख्तार अंसारी के साथ फोटो सामने आई है।

गिरफ्तार नकली नोट तस्कर औरंगजेब को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का भी करीबी बताया गया है. कुशीनगर पुलिस कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी नोटिस देकर पूछताछ करेगी। मीर औरंगजेब खान का नेपाल मूवमेंट भी जांच में सामने आया है। कुशीनगर पुलिस नेपाल में औरंगजेब के मूवमेंट और उसके करीबियों को ट्रैक कर चुकी है। कुशीनगर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। नेपाल कनेक्शन के साथ साथ प्रयागराज के मदरसा से नकली नोट के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।

वहीं, पुलिस के इस कार्रवाई को लेकर लल्लू ने यह भी कहा है कि पुलिस इस मामले को राजनीतिक और धार्मिक रंग देने का प्रयास कर रही है। कुशीनगर पुलिस ऊपरी दबाव में मेरे ऊपर बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि मैं पूछताछ का पूरा और माकूल जवाब दूंगा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की सही जांच हो।  इससे पहले इस मामले में अजय कुमार लल्लू ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कुशीनगर पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुशीनगर पुलिस ने जिन जाली नोटों के कथित आरोपियों को प्लास्टर लगा व्हील चेयर पर परेड कराई, वही आरोपी पेशी के बाद बिना प्लास्टर के खुद के पैरों पर पुलिस के साथ जा रहे हैं। वीडियो में यह स्पष्ट है। डीजीपी उत्तर प्रदेश को बताना चाहिए कि क्या यह प्लास्टर महज दिखावा था? पीआर था? कोई एजेंडा था? जनता सच जानना चाहती है।

जानिए क्या नकली नोट कांड

बीते दिनों कुशीनगर पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले सपा नेताओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जाली नोट छापने वाले इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उनके पास से 5 लाख 62 हजार रुपए का जाली नोट बरामद किए। पुलिस ने इनके के पास से 8 लैपटॉप, 26 सिम कार्ड, 10 तमंचे व बम के साथ लग्जरी गाड़ी भी बरामद की। आम लोगों को डरा धमकाकर यह गैंग फर्जी मुकदमे उन पर लिखवाते हुए उनके जमीनों को अपने नाम कर लेते थे।

जाली नोटों की तस्करी मामले में सपा नेता रफी खान गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस जाली नोट के तस्करी में संकलित सपा नेता रफीक उर्फ बबलू खान जो राष्ट्रीय सचिव पद पर है और नौशाद खान जो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संस्कृत प्रकोष्ठ का पदाधिकारी है, इन्हें भी पुलिस ने इस पूरे कारोबार में गिरफ्तार कर लिया है। यह गैंग नेपाल से लेकर भारत में सक्रिय रहा करता था। वहीं अब इस पर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है।

जानिए, इस मामले में क्या कहा कुशीनगर के विधायक विवेकानंद पांडे ने?

आपको बता दें कि इस मामले में कुशीनगर के विधायक विवेकानंद पांडे ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल खड़ा करते हैं। ऐसे में अब उन्हीं के नेता जाली नोटों के इस बड़े कारोबार में पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह लोग उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल खड़ा करते हैं क्योंकि उनके नेता खुद ऐसे बड़े गैंग के सदस्य होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button