मध्य प्रदेशमुख्य समाचारराज्य

MP News: MP के CM ने पूछा-सोनिया व राहुल से सवाल, आपकी नजर में क्या है जनता?

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को ‘राक्षस’ कह कर श्राप देने वाले कांग्रेस के नेता बयान पर जबरदस्त हमला बोला है। सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सवाल किया की आप जनता को क्या मानते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जनता को राक्षस भी कह रहे हैं और श्राप भी दे रहे हैं, आप स्वयं को भगवान मानते हैं और श्राप दे रहे हैं। क्या यही आपकी मोहब्बत की दुकान है?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जनता को भगवान मानते हैं। मैं भी हमेशा कहता हूँ कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, उसमें रहने वाली जनता हमारी भगवान है, उस जनता के पुजारी हम हैं।

नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

उन्होंने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये कांग्रेस है जिसके नेता कह रहे हैं कि जनता राक्षस है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले करोड़ों-करोड़ लोग राक्षस हैं?

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में उदय सिंह किले पर आयोजित जन आक्रोश रैली में कहा था कि भाजपा का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवृत्ति का है। मैं उन्हें महाभारत की धरती से श्राप देता हूं।

क्या यही है मोहब्बत की दुकान?

रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान पर बोलते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जवाब-तलब करते हुए कहा कि सोनिया जी, राहुल जी आप क्या मानते हैं…? आप क्या सारी जनता को राक्षस मानते हैं…? मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लोग जनता को भगवान मानते हैं। मैं भी हमेशा कहता हूँ, कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, उसमें रहने वाली जनता हमारी भगवान है, हम उस जनता के पुजारी हैं।

आप हमारी जनता जनार्दन को राक्षस भी कह रहे हैं और श्राप भी दे रहे हैं। इसका मतलब है कि आप जनता को भगवान नहीं मानते हैं, आप स्वयं को भगवान मानते हैं और श्राप दे रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस व राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या यही आपकी मोहब्बत की दुकान है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button