क्राइममहाराष्ट्रमुख्य समाचारराज्य

मुंबई क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-09 ने उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। युवक पर अपनी महिला मित्र को धमकी भरी रील भेजने का आरोप है। मामले में युवती ने आरोपित के खिलाफ मुंबई पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है। वीडियो की पृष्ठभूमि में गैंगेस्टर लारेंस बिश्नोई की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं एक अन्य क्लिप में गैंगस्टर करीम लाला पर आधारित अजय देवगन की फिल्म की आडियो है।

युवक और उसके साथी गिरफ्तार

आरोपित तबिश हुसैन और उसके साथी अरबाज खान को दया नायक के नेतृत्व वाली मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-09 ने गिरफ्तार किया। आरोपित ने पहले पिस्टल के साथ वीडियो शूट किया। इसके बाद उसने गैंगेस्टर लारेंस बिश्नोई द्वारा एक समाचार साक्षात्कार के दौरान कही गई बात ‘नौ साल जेल काटने के बाद अच्छा बनने की कोई ख्वाहिश ही नहीं है, जैसे हैं वैसे ही ठीक हैं’ की आडियो क्लिप का प्रयोग कर रील बनाई।

आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

क्राइम ब्रांच के अनुसार, पीड़िता मामले में पहले ही आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी थी। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इससे पता चलता है कि वह पीड़िता को नुकसान पहुंचाने के लिए मुंबई आने का इरादा रखता है। नायक ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर मुंबई आते ही आरोपित और उसके साथी को हमने डीएन नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के पास से 20 जिंदा कारतूस जब्त किए गए

गिरफ्तारी के दौरान क्राइम ब्रांच ने वीडियो में नजर आ रही पिस्टल व स्थानीय निर्मित ‘देसी कट्टा’ दोनों बरामद कर लिए। इसके अलावा आरोपितों के पास से 20 जिंदा कारतूस, तीन रामपुरी चाकू, व एक देशी ‘कट्टा’ के तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपित मुंबई में भी डकैती करने की योजना बना रहे थे। उनकी गिरफ्तारी आइपीसी की विभिन्न धाराओं एवं आ‌र्म्स एक्ट के तहत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button