मुख्य समाचार

ओवर एक्टिंग की दुकान…’ रश्मिका मंदाना के लटके-झटके देख यूजर्स ने ले ली मौज!

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ‘पुष्पा’ फिल्म से पूरे देश में खूब नाम कमाया। अब बॉलीवुड में भी उनकी खूब चर्चा होती है। वो ‘गुडबाय’ मूवी से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं और इन दिनों कई हिंदी फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं। एक तरफ वो इतनी फेमस हो चुकी हैं तो दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ‘ओवर एक्टिंग की दुकान’ भी कहते हैं। वो हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं और लटके-झटके दिखाए तो हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। फैंस को तो उनकी अदाएं पसंद आ रही हैं, लेकिन कुछ लोग तंज कसने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) व्हाइट कलर के आउटफिट में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। उन्होंने पपाराजी से बहुत अच्छे से बात की। इस दौरान वो बेहद खुश नजर आईं। उनका ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

हालांकि, कुछ लोग हैं, जो रश्मिका मंदाना की अदाओं को लेकर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इतनी ओवरएक्टिंग क्यों? डिसलाइक बटन कहां है?’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, ‘ओवर एक्टिंग की दुकान। कर्नाटक का ट्रैश। साउथ मूवीज की बैन स्टार। अब हिंदी इंडस्ट्री बिगाड़ने आई है। एक फ्लॉप हो गया है। अगला मिशन मजनू और फिर एनिमल।’
साउथ के बाद अब बॉलीवुड में बना रही हैं अपनी जगह
रश्मिका मंदाना ने तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2016 में Kirik Party मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वो Geetha Govindam, पुष्पा: द राइज और Sita Ramam जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘गुडबाय’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा। अब वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ और रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो अल्लू अर्जुन संग ‘पुष्पा 2’ में भी दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button