देश

राहुल गांधी ब्रेकफास्ट करने घर आए :सिक्योरिटी चेक न होने से 40 मिनट इंतजार करती रही महिला

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान में तीसरा दिन था। यात्रा तीसरे दिन कोटा में रही। करीब पौने 3 घंटे बाद गोपालपुरा में टी ब्रेक हुआ। राहुल और उनके साथ चलने वाले कुछ सीनियर लीडर्स के लिए स्नैक्स की व्यवस्था लाडपुरा के उप प्रधान अशोक मीणा के निवास पर थी। करीब 40 मिनट मकान में नेताओं का जमावड़ा रहा। इस दौरान अशोक मीणा की मां उर्मिला बाहर ही रहीं।

भास्कर के पूछने पर उर्मिला ने बताया कि वह गांव वाले मकान पर थीं। वहां से आईं तब तक सुरक्षा जांच प्रक्रिया हो चुकी थी। पास न होने से सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। इसलिए बाहर ही इंतजार कर रही हैं।

राहुल का बिरला पर तंज, बोले- लोकसभा में कैमरा स्पीकर की ओर ही रहता है
राहुल ने शाम को नुक्कड़ सभा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर तंज कसा। उन्होंने कहा- लोकसभा टीवी को स्पीकर का चेहरा ही अच्छा लगता है, विपक्ष की तरफ कैमरा नहीं घूमता। राहुल गांधी ने कोटा के केवल नगर में हुई नुक्कड़ सभा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर तंज कसा।

राहुल गांधी ने कहा- आज बीजेपी RSS ने सभी को दबा दिया है। संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता। हमारे माइक बंद कर दिए जाते हैं। लोकसभा में कैमरा विपक्ष की तरफ घूमता ही नहीं। लोकसभा स्पीकर राजस्थान से हैं, लोकसभा टीवी को उनका चेहरा अच्छा लगता है, उन्हें ही दिखाता रहता है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज सवाईमाधोपुर जाएंगे
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। सोनिया गांधी गुरुवार सुबह 9 बजे की फ्लाइट से जयपुर पहुंचेंगी। जयपुर एयरपोर्ट से सोनिया गांधी बूंदी और फिर सवाईमाधोपुर जाएंगी। राहुल गांधी भी 11 बजे यात्रा खत्म होने के बाद सवाईमाधोपुर जाएंगे।

सोनिया गांधी सवाईमाधोपुर में जन्मदिन मनाएंगी। प्रियंका गांधी भी सवाईमाधोपुर पहुंच सकती हैं। 10 दिसंबर को सोनिया गांधी बूंदी जिले में राहुल की यात्रा में शामिल हो सकती हैं। 10 दिसंबर को यात्रा में राहुल के साथ केवल महिलाएं चलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button