मुख्य समाचार

सैम बहादुर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान:विक्की ने टीजर वीडियो शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपमकिंग फिल्म सैम बहादुर की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इसके साथ ही विक्की ने फैंस के साथ फिल्म का टीजर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

365 दिन बचे हैं

सैम बहादुर के टीजर के जरिए उन्होंने अपने किरदार की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। इसमें विक्की भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में नजर आ रहे हैं। विक्की ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘365 दिन बचे हैं। 1 दिसंबर 2023 को सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

फिल्म में विक्की के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा भी हैं।

सैम बहादुर को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल, सैम मानेकशॉ का रोल प्ले करते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी। सैम मानेकशॉ फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

पद्म विभूषण से सम्मानित थे सैम मानेकशॉ

सैम मानेकशॉ देश के सबसे महान फौजी अफसरों में से एक थे जिनकी जिंदगी पर ये फिल्म बनने जा रही है। सैम मानेकशॉ को कई सम्मान प्राप्त हुए थे। 1973 में उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाजा गया। वो इस पद से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय जनरल थे। 1972 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया। 1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वे वेलिंग्टन चले गए। वेलिंग्टन में ही साल 2008 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button