उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

हत्या के मामले में 49 साल बाद आया फैसला, 80 साल के बुजुर्ग को मिली उम्रकैद की सजा

फिरोजाबाद की जिला अदालत ने 49 वर्ष पुराने हत्या के मामले में 80 वर्षीय दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नारायण शर्मा ने  बताया कि करीब 49 साल पहले 14 सितंबर 1974 को मीरा देवी नामक महिला ने जिले के नारखी थाने में एक मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने उसकी मां रामबेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि जब मीरा देवी ने मामला दर्ज कराया था, उस वक्त नारखी थाना क्षेत्र आगरा जिले का हिस्सा था। बाद में मामला स्थानांतरित होकर फिरोजाबाद की अदालत में आया था। शर्मा ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गुरुवार को महेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस वक्त सिंह की उम्र 80 वर्ष है। शर्मा ने बताया कि सिंह पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना के गांव झपारा में बुखार के चलते 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। यहां 20 दिन के अंदर 4 लोगों की मौत के बाद गांव में दहशत भरा माहौल है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल उपाध्याय गुरुवार को हुई महिला की मौत की जानकारी मिलने पर गांव में पहुंचे और लोगों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। इस दौरान रक्त का नमूना लेने के साथ ही साफ सफाई रखने को कहा।

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने 3 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो व्यक्तियों, 35 वर्षीय नाज़ीबुल शेख, 30 वर्षीय अबू हुरैयरा को बांग्लादेश और म्यांमार के अवैध प्रवासियों को भारत में प्रवेश करने में मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया था, एक 22 वर्षीय आदिल उर रहमान को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। एटीएस ने कहा कि दोनों फर्जी और जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रवासियों के लिए भारतीय पासपोर्ट तैयार करते थे। उनके कब्जे से फर्जी भारतीय दस्तावेजों पर बने पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड और विदेशी सिम कार्ड भी बरामद किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button