खेल

उछाल के साथ खुले अडानी के ये शेयर, इस स्टॉक में दिख रही सबसे ज्यादा तेजी

नई दिल्ली: शेयर बाजार में भले ही आज गिरावट दिख रही हो। लेकिन अडानी ग्रुप (Adani Group) के तीन शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी ग्रुप (Gautam Adani) के शेयरों की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा बढ़त एनडीटीवी (NDTV) के स्टॉक में देखने को मिल रही है। एनडीटीवी का शेयर (NDTV Share Price Today) 0.4 फीसदी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। अडानी विल्मर में भी 0.2% तेजी देखी जा रही है। हालांकि अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अडानी ग्रुप (Adani Group) की 10 में से 7 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। आज अडानी ग्रुप (Adani Group) के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर खुले हैं। ग्रुप (Gautam Adani) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट अडानी पॉवर (Adani Power) में देखने को मिल रही है। यह स्टॉक 1.3 फीसदी नीचे चल रहा है। वहीं अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) 0.7% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

इन स्टॉक में दिख रही गिरावट

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 0.29% गिरावट के साथ 1,683.00 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पोर्ट्स के शेयर 632.00 रुपये के स्तर पर चल रहे हैं। शेयरों में 0.75% की गिरावट है। अडानी पॉवर के शेयर 188.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी टोटल गैस के शेयर 813.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। शेयरों में 0.99% की गिरावट है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर भी गिरावट के साथ 905.95 रुपये के स्तर पर बने हुए हैं। अंबुजा सीमेंट के स्टॉक में भी गिरावट है। यह शेयर 378.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

क्यों गिर रहे अडानी के शेयर

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी। इसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। पिछले दिनों अडानी ग्रुप के शेयरों ने कमबैक किया था। ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। लेकिन अब दोबारा अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इसी के साथ अडानी की नेटवर्थ में भी गिरावट आई है। इसी के चलते अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button