राशिफल

आज का राशिफल, 11 जनवरी 2024: अचानक मिलेगी ऐसी खुशी कि मन झूम जाएगा, जानें सभी 12 राशिफल एक साथ

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 11 January 2024 Horoscope Today: राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। बुध और चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज अपने कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज विशेष कार्य में सफलता प्राप्त होगी। चंद्रमा के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव से मुक्ति भी मिल सकती है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का भविष्यफल जानते हैं-

यदा सत्त्वे प्रवृद्धे तु प्रलयं याति देहभृत्‌ ।

तदोत्तमविदां लोकानमलान्प्रतिपद्यते ॥

पवित्र ग्रंथ ‘गीता’ के 14 वें अध्याय के 14 वें श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण अपने शिष्य अर्जुन से कहते हैं-हे परंतप! जब कोई पुरुष सतोगुण की अवस्था में या सतोगुण की वृद्धि होने पर अपने देह का त्याग करता है। तब वह पुरुष, उत्तम कर्म करने वालों के निर्मल लोक यानी स्वर्ग लोक को प्राप्त होता है। यूं समझ लो, उसे स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा आदि में जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील पार्टनरशिप आज हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आजकल में ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन संभालकर कर चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग और साथ प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की रक्षा करें। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button