खेल

भारत में ट्विटर के तीन में से दो ऑफिस पर लगा ताला, एलन मस्क ने कर्मचारियों को घर भेजा

नई दिल्ली: दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत में ट्विटर (Twitter) के दो दफ्तरों को बंद करने का निर्देश दिया है। भारत में तीन में से दो ऑफिस को बंद करने का निर्देश दिया गया है। कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम (Work from Home) करने को कहा है। दरअसल एलन मस्क ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिए लगातार बदलाव कर रहे है। कंपनी ने इसी के तहत भारत स्थित ट्विटर के तीन में से दो दफ्तर को बंद करने का फैसला किया है। जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है, तब से लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन्हीं बदलावों के बीच अब ट्विटर ने अपने दिल्ली और मुंबई दफ्तर को बंद करने का फैसला कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले साल ट्विटर ने भारत में अपने 90 फीसदी यानी करीब 200 कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी ने दिल्ली और मुंबई ऑफिस को बंद करके कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि भारत में ट्विटर केतीन ऑफिस दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में हैं। यानी अब भारत में ट्विटर का सिर्फ एक ही ऑफिस रह गया है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ट्विटर की फाइनेंशियल स्थिति को सुधारने में जुटे है। साल 2023 के अंत तक वो ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने ना केवल बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है, बल्कि ट्विटर के ऑफिस सर्विसेज में भी कटौती की है।

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। इस खरीदारी के बाद से वो लगातार बदलाव कर रहे हैं। कर्मचारियों को ऑफिस में मिलने वाली सुविधाओं में बड़ी कटौती की गई। डेटा सर्विस बंद कर दिए गए। ट्विटर के ऑफिस के की कैंटीन सर्विस, सिक्योरिटीज तक में कटौती कर दी गई। कर्मचारियों के इंश्योरेंस पॉलिसी तक में बदलाव किया गया। कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय और लंदन ऑफिस के किराए का भुगतान नहीं करने पर एलन मस्क कानूनी मामले में भी फंस गए। ट्विटर ऑफिस , प्राइवेट जेट का लाखों डॉलर का किराया बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button