खेल

कंगाल पाकिस्तान से आज भी ये चीजें खरीदता है भारत, हर घर में होती हैं इस्तेमाल

नई दिल्ली: महाकंगाल पाकिस्तान का हाल बेहाल है। गरीबी और तंगहाली से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हाल ये है कि पाकिस्तान (Pakistan Economic Crisis) में लोगों को सैलरी तक नहीं मिल पा रही है। हालांकि कंगाल पाकिस्तान (Pakistan Economic Crisis) से भारत आज भी ऐसी 10 चीजें खरीदता है जो घर-घर में इस्तेमाल हो रही हैं। आपने शायद कभी इन चीजों पर ध्यान नहीं दिया होगा। इनमें से कई चीजें ऐसी हैं जो भारतीय घरों के किचन में रोजाना इस्तेमाल हो रही हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। पाकिस्तान से भारत आने वाले सामानों में सीमेंट, चमड़ा और ताजे फल आदि कई चीजें शामिल हैं।

पाकिस्तान से भारत आती हैं ये चीजें

व्रत में इस्तेमाल होने वाला सेंधा नमक पाकिस्तान से ही आता है। पाकिस्तान का नमक, सल्फर, पत्थर और चूना भारत में खूब बिकता है। बिनानी सीमेंट जो भारत में बिकता है इसका प्रोडक्शन भी पाकिस्तान (Pakistan Economic Crisis) में होता है। सौदर्य प्रसाधनों में यूज होने वाली मुल्तानी मुट्टी भी पाकिस्तान से आती है। पाकिस्तान से चमड़े का भी भारत खूब आयात करता है। पाकिस्तान भारत को कॉटन भी बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट करता है। पाकिस्तान से भारत स्टील और तांबा भी मंगाता है। चीनी से बनने वाली कन्फैक्शनरी के प्रोडक्ट भी पाकिस्तान से आते हैं। लाहौर के कुर्ते, पेशावरी चप्पलें भी भारत में खूब बिकती हैं।

फलों का भी होता है आयात

पाकिस्तान से भारत में ड्राइफ्रूट्स, तरबूज जैसे कई ताजे फल भेजे जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में करीब 90 मिलियन डॉलर यानी 64 करोड़ के फल पाकिस्तान से आयात किए थे। इसी साल भारत ने पाकिस्तान से करीब 490 मिलियन डॉलर की कीमत के सामानों का आयात किया था। पाकिस्तान से आने वाले फल कश्मीर के रास्ते राजधानी दिल्ली की मार्केट में पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button