देश

फरवरी में ये हाल, इसबार गर्मी कितना रुलाएगी, मौसम की पूरी रिपोर्ट देख लीजिए

नई दिल्ली: जनवरी के महीने में जबरदस्त ठंड ने दिल्ली-एनसीआर वालों का जीना मुहाल कर दिया था। लेकिन फरवरी के पहले हफ्ते में मौसम ने ऐसी पलटी मारी है कि सब चकित है। इस बार मौसम जिस तरह से ठंडा-गरम हो रहा है वो भी चौंकाने वाला है। जनवरी के आखिरी हफ्ते से लेकर फरवरी के पहले हफ्ते में आम तौर पर बारिश हो जाया करती थी लेकिन इस बार मौसम ‘सूखा-सूखा’ हो रखा है। मौसम विभाग ने भी ऐसी भविष्यवाणी कर दी है जो डराने वाली है। आने वाले समय में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। यही नहीं, गर्म दिन के साथ थोड़े-थोड़े अंतराल के बीच हवाओं से

जिस तरह से इस बार के मौसम ने चला दिखाई है वो भी डराने वाली है। ठंड के दौरान कड़कड़ाती ठंड ने दिल्ली-एनसीआर वाले पूरे महीने ठिठुरते रहे। लेकिन अब फरवरी के मौसम में ही गर्मी का अहसास हो रहा है। स्वेटर उतरने को है। हवा के रुख में बदलाव के कारण आज से दिन का तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दरअसल, इस बार कड़कड़ाती ठंड के कारण ऐसा अनुमान था कि ये मौसम कुछ दिन लंबा खिंच सकता है लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल अल नीनो (El Nino) का पैटर्न प्रशांत महासागर में बन रहा है। अगर ये पैटर्न जारी रहा तो इस साल भीषण गर्मी और लू चल सकती है।

जिस तरह से मौसम ने करवट ले ली है वो चिंताजनक है। विशेषज्ञ तो अल नीनो के असर दक्षिण हिस्से में होने की भविष्यवाणी भी कर चुके हैं। मध्य और पश्चिमी प्रशांत महासागर की सतह पर बदलते तापमान को भी अल नीनो का बढ़ते असर के रूप में ही दिख रहा है। मौसम विभाग ने भी कहा था कि देश में जुलाई से सितंबर तक अल नीनो का प्रभाव दिख सकता है। लेकिन गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने खतरे के संकते तो दे ही दिए हैं।

पिछले साल भी अल नीनो के कारण देश में भीषण गर्मी पड़ी थी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तो रात और दिन के तापमान में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। कुछ दिन पहले केंद्रीय पृथ्वी और विज्ञान मंत्री एम राजीवन ने कहा था कि अल नीनो एक चिंता का सबब तो है ही। इससे मॉनसून कमजोर हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसपर कुछ पुख्ता जानकारी मार्च-अप्रैल तक ही मिल सकती है।

राहत, आफत चलती रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 11 फरवरी को हवाएं एक बार फिर राहत दिलाएंगी। इस दिन हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कुछ जगहों पर हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से भी बह सकती हैं। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से. रह सकता है। इसके बाद 12 फरवरी को हवाओं की वजह से तापमान कम होकर 25 डिग्री पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलेंगी। 13 फरवरी को भी हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 14 फरवरी को फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा।

पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंट से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

प्राइवेट वेदर एक्सपर्ट नवदीप दहिया के अनुसार, वीकेंड पर एनसीआर की कुछ जगहों पर तापमान 30 से 32 डिग्री तक भी रह सकता है। स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, दो दिन में तापमान 29 डिग्री से कम होकर 24.5 डिग्री तक आ गया है। अब यह एक बार फिर बढ़ेगा। इसकी वजह पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इसके बाद 12 फरवरी को एक बार फिर तापमान कम होकर 24 से 25 डिग्री पर आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button